Site icon Dainik Savera Times

Bihar में छठ घाट पर फटा सिलेंडर, 1 की मौत, कई घायल

बेतियाः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया नगर क्षेत्र के एक छठ घाट पर उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के दौरान गुब्बारे फुलाने वाले एक गैस सिलेंडर में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, आठ से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक, चनपटिया नगर के पकड़िया छठ घाट पर सोमवार सुबह व्रतियों द्वारा उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान छठ घाट पर गुब्बारे में गैस भरने वाला एक सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने की तेज आवाज के बाद छठ घाट पर अफरातफरी एवं कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। हालांकि, पुलिस ने माइकिंग कराकर स्थिति को तुरंत नियंत्रित कराया। घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना प्रभारी मनीष कुमार और पूजा समिति के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मनीष कुमार ने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान इलाज के क्रम में सूरज कुमार (30) की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version