Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए दैनिक सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ने शुरू किया राहत कोष

August 31, 2026

नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए दैनिक सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ने शुरू किया राहत कोष

जालंधर: नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए दैनिक सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ने राहत कोष शुरू किया है। फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे मानवीय आधार पर आगे आएं और संकट की इस घड़ी में नेपाल के प्रभावित परिवारों की मदद करें।

प्राकृतिक आपदा के बाद कई परिवारों को भोजन, दवाइयों और जरूरी राहत सामग्री की आवश्यकता है। ऐसे में लोगों द्वारा किया गया छोटा-सा आर्थिक सहयोग भी जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

जरूरतमंद परिवारों की मदद का उद्देश्य

दैनिक सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए राहत अभियान का उद्देश्य नेपाल में आपदा से प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने में सहयोग करना है।

फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी क्षमता के अनुसार योगदान करें और इस पहल के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों को भी जानकारी दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

इस तरह कर सकते हैं आर्थिक सहयोग

राहत कोष में योगदान देने के लिए Dainik Savera Welfare Foundation के नाम से चेक या ड्राफ्ट बनवाया जा सकता है।

दान हेतु बैंक विवरण:

खाता नाम: Dainik Savera Welfare Foundation
खाता संख्या: 0242000125574837
IFSC: PUNB0024200
बैंक: पंजाब नेशनल बैंक
शाखा: जालंधर

फाउंडेशन के अनुसार, चेक या ड्राफ्ट दैनिक सवेरा के लोकल ऑफिस में जमा करवाने के बाद दानदाता को रसीद जरूर प्राप्त करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें