Dalai Lama birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के चिरस्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हैं।”
I join 1.4 billion Indians in extending our warmest wishes to His Holiness the Dalai Lama on his 90th birthday. He has been an enduring symbol of love, compassion, patience and moral discipline. His message has inspired respect and admiration across all faiths. We pray for his…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2025
उत्तराधिकारी को लेकर चल रहा विवाद-
बधाई ऐसे समय में दी गई है जब दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर विवाद चल रहा है। चीन ने भारत से इस मामले में ‘विवेक’ बरतने को कहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत को अपने शब्दों और कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए और चीन के आंतरिक मामलों, खासकर तिब्बत से जुड़े मुद्दों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
दलाई लामा को चीन मानता है अलगाववादी-
बीजिंग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहने वाले दलाई लामा को अलगाववादी मानता है। चीन को दलाई लामा का अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मिलना या किसी आधिकारिक समारोह में शामिल होना पसंद नहीं है।
2021 में PM ने सार्वजनिक रूप से दी बधाई-
2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने दलाई लामा को उनके 86वें जन्मदिन पर सार्वजनिक रूप से बधाई देकर एक बड़ा बदलाव किया। पिछली सरकारों ने चीन को नाराज़ करने से बचने के लिए आम तौर पर दलाई लामा से दूरी बनाए रखी है। लेकिन 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने खुले तौर पर उनका अभिवादन करके इस पुराने रवैये से स्पष्ट रूप से विराम लिया, जो भारत की रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव था।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी दी बधाई-
14वें दलाई लामा को अमेरिकी विदेश मंत्री ने बधाई दी और उन्हें बेजुबानों की आवाज़ बताया। अपने 90वें जन्मदिन से पहले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने कहा था कि दलाई लामा की परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी। मेरे निधन के बाद तिब्बती बौद्ध परंपराओं के अनुसार उत्तराधिकारी चुना जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...