Site icon Dainik Savera Times

दरभंगा : ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे घायल

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोनार चौक के निकट रेल फाटक से ट्रैक पार कर रही एक ही परिवार की दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय रेल थाना के थाना अध्यक्ष ने रविवार को बताया कि आज सुबह दरभंगा के दोनार रेलवे गुमटी पर बड़ा हादसा हुआ है, जहां कोलकाता से दरभंगा आ रही कोकलता-जयनगर एक्सप्रेस के चपेट में आने से शहजादी खातून (65) एवं रौशन खातून (55) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी डीएमसीएच भेजा गया है। मृतका दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के बहीका गांव की रहने वाली थी। सभी एक ही परिवार से हैं। ये सभी आज अस्पताल में भर्ती अपने परिजन को देख कर घर वापस जाने के क्रम में दोनार में बस पकड़ने आए थे और रेल फाटक पार कर बस स्टैंड जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Exit mobile version