Site icon Dainik Savera Times

‘कमला पसंद’ के कारोबारी की बहू ने किया सुसाइड, पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

नेशनल डेस्क: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद पान मसाला कारोबार से जुड़े कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दीप्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी और उनके कमरे से एक नोट भी मिला था। अब पुलिस ने दीप्ति के पति हरप्रीत चौरसिया और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दो दिन बाद दीप्ति की मां ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरप्रीत और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े प्रावधान (BNS 108/3(5)) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

दीप्ति के भाई ऋषभ चौरसिया ने बताया कि पिछले साल दीप्ति ने पति द्वारा मारपीट और उनके अफेयर की जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार उसे मायके ले आया था। बाद में ससुराल वालों ने भरोसा दिलाया कि आगे कोई परेशानी नहीं होगी और उसे वापस ले गए लेकिन हाल के दिनों में दीप्ति ने फिर से पति के अफेयर और झगड़ों का जिक्र किया था।

ये भी पढ़ें: मॉल में बच्ची ने छुए डमी के पैर, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

2010 में हुई थी शादी

दीप्ति की शादी हरप्रीत चौरसिया से साल 2010 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। 25 नवंबर को दीप्ति घर में अचेत हालत में मिलीं। पति हरप्रीत उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे से एक कथित नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था कि अगर रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं हो, तो जिंदगी का क्या मतलब है? इस वजह से माना जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।

परिवार का आरोप

दीप्ति के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल में बहन के साथ मारपीट होती थी और पति का किसी और महिला से संबंध था। दीप्ति कई बार फोन पर कहती थी कि उसे ससुराल में परेशान किया जा रहा है।

ससुराल वालों ने आरोपों को बताया झूठ

उधर कमल किशोर चौरसिया के परिवार के वकील राजेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उनका कहना है कि नोट में किसी का नाम नहीं है। दीप्ति ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। हमें आत्महत्या की वजह नहीं पता। परिवार पुलिस जांच में पूरा सहयोग दे रहा है।

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra : 2000 में जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, जानें क्यों पहली बार फिल्म सेट पर जाकर रोई थीं एक्ट्रेस

पुलिस को डायरी भी मिली

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को दीप्ति से जुड़ी एक डायरी मिली है, जिसमें पति के साथ होने वाले झगड़ों का कई जगह जिक्र है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और वे कुछ समय से अलग-अलग रह रहे थे।

Exit mobile version