Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

TajMahal : प्रर्यटक की बच्ची बिछड़ी, रो-रोकर हुई बेहोश…डॉक्टर ने मुंह से…

June 25, 2024

TajMahal : प्रर्यटक की बच्ची बिछड़ी, रो-रोकर हुई बेहोश…डॉक्टर ने मुंह से…

VIRAL VIDEO : उत्तर प्रदेश के ताजनगरी में एक मामला सामने आया है। जहां माता-पिता के साथ ताजमहल घूमने कर्नाटक के बेलगाम से आई आयजा (2) की तबीयत बिगड़ गई। मां से कुछ देर के लिए अलग हो जाने के कारण वह बेतहाशा रोने लगी और बेसुध हो गई। उसके शरीर में हलचल होनी भी बंद हुई तो आनन-फानन में सीआइएसएफ जवानों ने उसे ताज पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी भेजा. जहां पर डॉ. रिंकू बघेल ने बच्ची की हालत देखी तो उसे कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया। जिससे उसके शरीर में हलचल हुई और उसकी हालत में सुधार आ गया। जिससे दंपति की जान में जान आई।

CISF जवानों ने बेसुध बच्ची को अस्पताल पहुंचाया
हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए आते हैं। इसी बीच कर्नाटक के बेलगाम से एक दंपति अपने बच्चों के साथ ताजमहल का देखने आये थे। ताजमहल घूमने के दौरान माता-पिता के साथ से दो वर्षीय बेटी अलग हो गई। जिससे बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। रोते-रोते बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्ची के बेहोश होते ही उसके शरीर में हलचल होनी भी बंद हो गई। सुरक्षा में तैनात सीआइएसएफ जवानों ने बेसुध बच्ची देखी तो तत्काल उसे ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित डिस्पेंसरी भेजा। जहां पर उसका इलाज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें