Site icon Dainik Savera Times

Bank Holiday: इस हफ्ते कितने दिन बैंक में रहेंगी छुट्टियां? ब्रांच जाने से पहले देखें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Alert

Bank Holiday Alert

Bank Holiday: नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। कई बार बिना जानकारी के बैंक ब्रांच पहुंचने पर ग्राहकों को बंद गेट का सामना करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है।

8 से 14 जून के बीच बैंक हॉलिडे

RBI के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 8 जून से 14 जून के बीच कार्यदिवसों में देशभर में कोई बड़ी बैंक हॉलिडे घोषित नहीं की गई है। हालांकि वीकेंड के कारण बैंक बंद रहेंगे।

-7 जून (रविवार) को देशभर में बैंक बंद रहे।
-13 जून (दूसरा शनिवार) को बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।
-14 जून (रविवार) को फिर से बैंक अवकाश रहेगा।

इस प्रकार इस सप्ताह मुख्य रूप से वीकेंड के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

आगे जून में और भी बैंक छुट्टियां

जून महीने में विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंकिंग सेवाएं कई दिन प्रभावित रहेंगी।

-15 जून को मिजोरम में YMA दिवस और ओडिशा में राजा संक्रांति के चलते बैंक बंद रहेंगे।
-25 और 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता सहित कई बड़े शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
-29 जून को गुरु कबीर जयंती के कारण शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
-30 जून को ‘रेमना नी’ के अवसर पर आइजोल में बैंक अवकाश रहेगा, जो मिजोरम शांति समझौते की याद में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें…

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि बैंक ब्रांच बंद रहेंगे, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। UPI, NEFT और RTGS जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

इसके अलावा ग्राहक ATM के माध्यम से नकद निकासी कर सकते हैं और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए लेन-देन, बिल भुगतान और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के कारण अब छुट्टियों का असर ग्राहकों पर पहले की तुलना में काफी कम हो गया है।

Exit mobile version