Site icon Dainik Savera Times

DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़, ड्राइवर ने 10-15 मीटर तक घसीटा

नई दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को गुरुवार तड़के करीब 3 बजे नशे में धुत एक ड्राइवर ने छेड़खानी की और 10-15 मीटर तक घसीटा। हालांकि पुलिस ने 47 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर की पहचान हरीश चंद्र के रूप में हुई है।

इस घटना की जानकारी स्वाति मालीवाल ने खुद ट्वीट कर के दी है। उन्होंने लिखा, कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

Exit mobile version