Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड के पलामू में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

November 6, 2023

झारखंड के पलामू में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

रांची: झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से सोमवार सुबह युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका रहे होंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पड़वा थाना क्षेत्र में अमानत नदी रेलवे पुल पर पोल संख्या 294/9 और 294/11 के बीच बरामद किए गए हैं। युवक ने जीन्स और लड़की ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। मामला आत्महत्या का है कि फिर हत्या का, इसकी जांच चल रही है। शव मिलने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट जाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें