Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली के मंगोलपुरी में टेंपो में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली (अमन) : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक टेंपो में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक कल से लापता था। वहीं शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। शव की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो स्का है की यह हत्या है या कोई हादसा। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच में की जा रही है।

Exit mobile version