Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में एक खाली इमारत के मलबे में मिला व्यक्ति का शव

 

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली में एक खाली इमारत के मलबे के नीचे 23 साल का एक व्यक्ति मृत पाया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान चंदन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को पड़ोस में दुर्गंध आने की सूचना इंद्रपुरी पुलिस स्टेशन में कंट्रोल रूम को मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच करने पर एक खाली ढांचे के मलबे में एक व्यक्ति का शव मिला। अब तक की जांच के अनुसार, इमारत एक पुरानी संरचना का हिस्सा प्रतीत होती है, जो संभवत: उस समय गिरी होगी, जब मृतक अंदर था।‘

अधिकारी ने कहा, ‘इस तरह की किसी भी संरचना के ढहने के संबंध में पुलिस स्टेशन में कोई पीसीआर कॉल दर्ज नहीं की गई थी और परिवार द्वारा कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई थी।‘ उन्होंने कहा कि जांच की कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version