Site icon Dainik Savera Times

नग्न हालत में नहर के किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में दहशत का महौल

यमुनानगर (कुलवीर दीवान): यमुनानगर के हमीदा हेड स्थित एक महिला की नग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में दहशत का महौल बन गया। क्योंकि महिला घर से 12 बजे लापता हुई और तीन बजे उसका शव नग्न हालत में नहर के किनारे मिला। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों से शिनाख्त करवा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजवा दी है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही थी। महिला पूरी तरह से नग्न हालत में मिली सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाल कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि महिला हमीदा इलाके की रहने वाली है और उसका नाम दर्शन कौर है। दर्शन कौर घर से 12 बजे के करीब निकली थी लेकिन उसके बाद उसका कही कुछ पता नहीं चला। लेकिन तीन बजे वह नहर के किनारे कम पानी में ही नग्न हालत में पडी हुई मिली। जांच के दौरान यह सामने आ रहा है कि महिला मानसिक तौर से परेशान थी लेकिन वहीं दूसरी तरफ अगर महिला के नहर में कूदने के बात करे तो महिला के शरीर से कपडे कैसे गायब हो गए फिल्हाल पुलिस ब्यानों के आधार पर कार्रावाई की बात कह रही है लेकिन महिला की मौत के अस्ल कारण क्या रहे होंगे उसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा

Exit mobile version