Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में आवासीय स्कूल परिसर में मिला पहली कक्षा के छात्र का शव, खून से सना था चेहरा

August 19, 2023

बिहार में आवासीय स्कूल परिसर में मिला पहली कक्षा के छात्र का शव, खून से सना था चेहरा

गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक आवासीय निजी स्कूल परिसर से शनिवार को एक छात्र का शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह खून से लथपथ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्र की पहले गला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद ईट से मारा गया।

पुलिस के मुताबिक, फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवा कला स्थित एक निजी आवासीय स्कूल से शनिवार की सुबह एक 8 वर्षीय छात्र का शव मिला। मृतक छात्र भोरे थाना क्षेत्र के कुसहां गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र आर्यन कुमार बताया जाता है। इसका नामांकन 20 दिन पहले ही इस स्कूल के पहली कक्षा में कराया गया था।

वह स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची फुलवरिया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है चेहरे, नाक पर कट तथा जख्म के निशान हैं। चेहरा खून से लथपथ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चे की तबियत खराब होने की सूचना देकर उन्हें बुलाया गया।

घटना के बाद से स्कूल के प्रबंधक और शिक्षक फरार हैं। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। कुमार ने बताया कि घटनास्थल से खून से सनी बरामद की गई है। एफएसएल और श्वान दस्ते को बुलाया गया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें