Site icon Dainik Savera Times

दलित किशोरी का फांसी से लटकता मिला शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

अलीगढ़: अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र में 15 वर्षीय एक दलित लड़की का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता पाया गया। वहीं, परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में शनिवार की शाम 15 वर्षीय एक दलित लड़की का शव उसके घर में फांसी से लटकता पाया गया था। उसके परिजन जब खेत से काम कर के घर लौटे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिजन ने पुलिस को दी गई लिखित सूचना में किशोरी की हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने की आशंका जाहिर की है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग पिछले काफी अर्से से लड़की को परेशान कर रहे थे। परिजन का कहना है कि पिछले साल 27 मार्च को उन्होंने आरोपी दबंगों के खिलाफ बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version