Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जन्मदिन मनाने के बाद फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, मां ने इस व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

October 26, 2023

जन्मदिन मनाने के बाद फंदे से झूलता मिला छात्र का शव, मां ने इस व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

गोपालगंजः बिहार (Bihar) के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र का जन्मदिन (Birthday) मनाने के बाद फंदे से लटकता शव मिला हैं। पुलिस ने वीरवार को शव को बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक हनुमानगढ़ी मोहल्ले के रहने वाले सरफुद्दीन आलम के घर के कमरे से फंदे से लटकता उनकी बेटी अफसाना खातून (15) का शव बरामद किया गया है।

मृतका एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9वीं की छात्र थी। सरफुद्दीन बरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और यहां किराया के मकान में रहते हैं। बताया जाता है कि बुधवार को मृतक छात्र अफसाना खातून का जन्मदिन (Birthday) था, उसने रात में घर पर भी केक काटकर बर्थडे मनाई थी। इसके बाद गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया।

मृतका के परिजन उसकी मां के ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या (Murder) कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जन्मदिन की पार्टी में मृतका की मां का ब्वॉयफ्रेंड पंकज कुमार भी मौजूद था। वीरवार की सुबह परिजनों ने इसकी जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गोपालगंज के पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या (Murder) और आत्महत्या दोनों पहलू से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें