Site icon Dainik Savera Times

NIT के छात्रवास में पंखे से लटका मिला छात्र का शव, मचा हड़कंप

पटना। पटना के बिहटा स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) की एक छात्र ने संस्थान के छात्रवास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पटना के बाहरी इलाके बिहटा में स्थित एनआईटी की यह शाखा में पढ़ रही छात्र आंध्र प्रदेश की निवासी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद किया है। पटना पुलिस द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे पुलिस को एक फोन कॉल के जरिए बताया गया कि एक छात्र ने अपने छात्रवास के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसका शव लटका हुआ पाया… छात्र को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

पुलिस ने छात्र का नाम नहीं बताया है। बयान में कहा गया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्र आंध्र प्रदेश की रहने वाली है और उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।’’ पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है और मौके से सभी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आगे की जांच जारी है। बयान में कहा गया है कि घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में एकत्र एनआईटी छात्रों संस्थान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Exit mobile version