Site icon Dainik Savera Times

पुणे में मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

पुणे। महाराष्ट्र के पुणो के पिंपरी-चिंचवड इलाके में आठ दिसंबर को मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढक़र 14 हो गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुईं दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने तलवडे में स्थित इस फैक्टरी के मालिक शरद सुतार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में वह भी झुलस गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘एक घायल महिला कमल चौरे (35) की शनिवार को मौत हो गयी, जबकि ऊषा पदवी (40) की रविवार को मौत हो गयी।’’ फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती थीं। यहां आठ दिसंबर को अचानक आग लग गई, जिसमें छह लोगों की उसी दिन मौत हो गयी थी, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनमें से कुछ की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Exit mobile version