नेशनल डेस्क: बीते दिनों दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लग गई थी। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। अब ये संख्या बढ़कर 22 हो गई है। एक विदेशी नागरिक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
होटल अग्निकांड में किर्गिस्तान, नाइजीरिया, बांग्लादेश, इराक, कांगो, मोज़ाम्बिक और लाइबेरिया के विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की जान चली गई थी।
डिप्टी पुलिस कमिश्नर अनंत मित्तल ने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करा रहे एक विदेशी नागरिक की कल देर रात चोटों के कारण मौत हो गई। इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है.
होटल मालिक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने इस केस में होटल मालिक और रसोइए को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इनकी लापरवाही के कारण ही आग लगी हो सकती है। होटल से जुड़े कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि रसोइए की हरकतों के कारण आग लगी होगी। पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि केवल 6 कमरों की अनुमति होने के बावजूद 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। अब पुलिस होटल मालिक के साथी जय मिश्रा को ढूंढ रही है, जो फरार चल रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...