Site icon Dainik Savera Times

सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढक़र 40 हुई

गंगटोक: सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ के करीब दो सप्ताह बाद दो और शव मिलने से मंगलवार को मृतकों की संख्या बढक़र 40 हो गयी जबकि 76 लोग अब भी लापता हैं। चार अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आयी बाढ़ में राज्य में व्यापक पैमाने पर तबाही मची और करीब 88,000 लोग इससे प्रभावित हुए।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के अनुसार, ज्यादातर शव पाकयोंग में बरामद किए गए। जिले में मिले 26 शवों में से 15 नागरिकों के तथा 11 सैन्य र्किमयों के थे। एसएसडीएमए ने एक बुलेटिन में बताया कि चार शव मंगन, आठ गंगटोक और दो नामची में पाए गए।

Exit mobile version