Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीक्षा भूमि विश्व के लोगों के लिए ऊर्जा स्थल : CM Eknath Shinde

October 24, 2023

दीक्षा भूमि विश्व के लोगों के लिए ऊर्जा स्थल : CM Eknath Shinde

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस सामाजिक क्रांति का पारस मणि बन गया है। मुख्यमंत्री ने धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने एक संदेश में आश्वासन दिया कि वे दीक्षाभूमि का कायापलट कर देंगे।

उन्होंने कहा,‘‘भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने दीक्षा भूमि पर सामाजिक क्रांति की नींव रखी थी, आधुनिक भारत इसी नींव पर खड़ा है। उनकी शिक्षा भी विश्व के लिए मार्गदर्शक है। डॉ. बाबासाहब ने दीक्षा भूमि पर हजारों अनुयायियों को बौद्ध धम्म की दीक्षा दी थी। आज यह जगह दुनिया के लिए ऊर्जा स्थल बन गई है। यहां लाखों नागरिक और अनुयायी आते हैं। इसलिए हमने इस पवित्र का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है।’’ धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मौके पर शिंदे ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध और महामानव भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को भी याद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें