Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

India और Bangladesh के गहरे संबंध, हमारे द्विपक्षीय संबंधों को कोई नहीं कर सकता कमजोर : Amit Shah

May 9, 2023

India और Bangladesh के गहरे संबंध, हमारे द्विपक्षीय संबंधों को कोई नहीं कर सकता कमजोर : Amit Shah
पश्चिम बंगालः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश आपस में जुड़ी संस्कृति और भाषा के इतिहास के साथ गहरे संबंध साझा करते हैं और कोई भी दोनों देशों के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। शाह भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पेट्रापोल के दौरे पर थे। यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, कि ‘भारत, बांग्लादेश के साथ गहरे संबंध साझा करता है। हमारी संस्कृति, धर्म, रीति-रिवाज और जीवन शैली हजारों वर्षों से आपस में जुड़ी हुई है। कोई भी बांग्लादेश के साथ हमारे संबंधों को कभी तोड़ नहीं सकता है। भारत ने बांग्लादेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीएसएफ ने 1971 के मुक्ति संग्राम में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।’’ शाह ने पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 में प्राधिकरण के माध्यम से 18,000 करोड़ रुपये का व्यापार अब 30,000 करोड़ रुपए को पार कर गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि हमारी सीमाओं पर राष्ट्र के एक राजदूत के रूप में भी कार्य करता है। यह हमारे पड़ोसियों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मदद करता है।’’ शाह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 से सीमा के बुनियादी ढांचे और सम्पर्क में सुधार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा, कि ‘हमारी नीति स्पष्ट है। हम कारोबार और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत बुनियादी ढांचा और बेहतर संपर्क चाहते हैं।’’ उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा में बीएसएफ की भूमिका की सराहना की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें