Site icon Dainik Savera Times

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने वन रैंक, वन पेंशन स्कीम की तीसरी किस्त जारी करने के दिए निर्देश

Rajnath Singh

Rajnath Singh

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीपावली से ठीक पहले वन रैंक, वन पेंशन स्कीम की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया। राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय स्पर्श प्रणाली के जरिए पेंशन पाने वाले पूर्व रक्षाकर्मियाें को वन रैंक, वन पेंशन स्कीम के तहत भुगतान की तीसरी किस्त जारी करने का निर्देश दिया है। रक्षा मंत्री कार्यालय के मुताबिक सभी पूर्व सैन्य कर्मियाें को पेंशन के लिए, ओआरओपी तीसरी किस्त दीपावली से पहले जारी करने का निर्देश दिया गया है। बैंकों और अन्य एजेंसियों के जरिए पेंशन हासिल करने वाले रक्षा मंत्रलय के पेंशनभोगियों के लिए ऐसा ही करने का निर्देश दिया गया है।

We are now on WhatsApp. Click to join

गौरतलब है कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने वन रैंक वन पेंशन योजना (ओआरओपी) का भी जिक्र किया था। प्रधानमंत्री का कहना था कि यह रक्षा पेंशनभोगियों की काफी समय से लंबित मांग थी, जिसे सरकार ने सत्ता में आते ही लागू किया था। उन्होंने कहा, कि ‘ओआरओपी हमारे देश के सैनिकों के सम्मान का विषय था। जब हम सत्ता में आये तो हमने इसे लागू किया। आज पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों तक 70,000 करोड़ रुपए पहुंचाए गए हैं।’’

सरकार ने रक्षा बलों के कार्मिकाें, पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। 1 जुलाई 2014 से पेंशन में पुनरीक्षण के लिए 7 नवंबर, 2015 को नीति पत्र जारी किया। उक्त नीति पत्र में, यह उल्लेख किया गया था कि भविष्य में पेंशन हर पांच वर्ष में फिर से निर्धारित की जाएगी।

Exit mobile version