Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षा मंत्री राजनाथ ने अमेरिका के रक्षा मंत्री से की बातचीत

March 18, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ ने अमेरिका के रक्षा मंत्री से की बातचीत

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड आस्टिन के साथ टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों , क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि दोनों रक्षा मंत्रियों ने गत महीने दिल्ली में हुए ‘इंडस एक्स’ सम्मेलन तथा भारत में आज से शुरू हुए तीनों सेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास ‘ टाइगर ट्राइम्फ’ की भी समीक्षा की।

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना हिन्द महासागर क्षेत्र में ‘एंटी पायरेसी’ अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दोनों मंत्रियों ने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तौर तरीकों पर भी चर्चा की। इसके अलावा रक्षा औद्याेगिक क्षेत्र में सहयोग के मुद्दाेंं जैसे अमेरिकी नौसेना के पोत की भारतीय शिपयार्ड में मरम्मत के विषय पर भी बात हुई। दोनों मंत्रियों की मुलाकात गत वर्ष दोनों देशों की नवम्बर में हुई टू प्लस टू वार्ता के दौरात हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें