Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से लेट हुई 60 से ज्यादा ट्रेनें, गंतव्य तक पहुंचने में 7 से 8 घंटे तक हो रही देरी

February 3, 2026

घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से लेट हुई 60 से ज्यादा ट्रेनें, गंतव्य तक पहुंचने में 7 से 8 घंटे तक हो रही देरी

Delayed trains list: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित हुए। दिल्ली के पालम और सफदरजंग इलाकों में दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर खासा असर पड़ा।

कोहरे की मार, 60 से ज्यादा ट्रेनें लेट
घने कोहरे का सबसे बड़ा असर रेलवे सेवाओं पर देखने को मिला। दिल्ली आने-जाने वाली 60 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें कई ट्रेनें 7 से 8 घंटे तक लेट बताई जा रही हैं। यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन सर्विस से सामान मंगवाने वालों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना! आज हड़ताल पर रहेंगे ‘गिग वर्कर्स’

देरी से चल रही प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं—

कटिहार–अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस

पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस

महाबोधी एक्सप्रेस

श्रमशक्ति एक्सप्रेस

प्रयागराज–आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

दिल्ली का मौसम और वायु गुणवत्ता
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 188 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि संवेदनशील लोगों को सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह, इस दिन से शुरू होगा Tour

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। राजधानी लखनऊ में दिन के समय घना अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। तेज हवाओं के साथ बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं कानपुर में सुबह करीब 9 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई।

अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड उत्तर भारत में परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर सुबह और देर रात के समय।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें