Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi : मणिपुर हिंसा को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी ‘AAP’ : Gopal Rai

July 25, 2023

Delhi : मणिपुर हिंसा को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी ‘AAP’ : Gopal Rai

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति और पूवरेत्तर राज्य में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की कथित घटनाओं के खिलाफ मंगलवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। ‘आप’ की दिल्ली इकाई के समन्वयक गोपाल राय ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेगी। सभी साथियों से अपील है कि शाम चार बजे जंतर-मंतर जरूर पहुंचें।’’

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें