Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi AQI Today: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, आनंद विहार में 428 के पार पहुंचा AQI

October 23, 2025

Delhi AQI Today: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, आनंद विहार में 428 के पार पहुंचा AQI

Delhi Air Pollution : राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि आनंद विहार इलाके में गुरुवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 428 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं, अक्षरधाम, इंडिया गेट और एम्स क्षेत्र में AQI क्रमशः 350, 353 और 342 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। लगातार चौथे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी हुई है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

हवा में घुला जहर, सांस लेना हुआ मुश्किल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बीते कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहा है। प्रदूषण के इस स्तर पर संवेदनशील लोगों को घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। सुबह और शाम के समय हवा में धूल, धुआं और पराली जलाने से निकले कणों की मात्रा अधिक पाई गई, जिससे वातावरण में धुंध और धुआं फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने जताई चिंता

IMD ने बताया कि हवा की दिशा पूर्व से पश्चिम हो गई है, लेकिन उसकी रफ्तार काफी धीमी है दिन में केवल 5 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे। रात के समय हवा लगभग स्थिर हो जाती है, जिससे प्रदूषक कण जमीन के पास जमा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन इससे न तो बारिश होगी और न ही हवा की गति में उल्लेखनीय सुधार होगा।

प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है

रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का औसत AQI 353 रहा, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर था। मंगलवार को यह 351 और सोमवार को 345 था। दिनभर शहर में हल्की धुंध छाई रही और दृश्यता प्रभावित हुई।

सबसे अधिक प्रदूषित इलाके

दिल्ली के जिन इलाकों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया, उनमें नेहरू नगर (AQI 411), पंजाबी बाग (406) और वजीरपुर (406) शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले कुछ दिनों तक ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें