Site icon Dainik Savera Times

Delhi Air Pollution: प्रदूषण को लेकर आज CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक, दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली: राजधानी दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए अब दिल्ली सरकार ने राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में सार्वजनिक परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने वाले ट्रक तथा चार पहिया कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसी बीच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि आज दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में यह बैठक होगी जिसमें दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। आपको बता दें कि बैठक से पहले सीएम केजरीवाल सुबह 10 बजे एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

Exit mobile version