Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, दो विमानों में टक्कर, सभी सुरक्षित

नेशनल डेस्कः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज यानी बुधवार को एक बड़ा हादसा टला। दरअसल, टैक्सीइंग के दौरान स्पाइसजेट का एक विमान अकासा एयर के विमान से टकरा गया। इस टक्कर में दोनों विमानों को नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का B737-700 विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसका दाहिना विंगलेट दूसरे विमान से टकरा गया। इस टक्कर से दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान हुआ। फिलहाल तकनीकी जांच जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

16 अप्रैल 2026 को दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1406 को तकनीकी और परिचालन कारणों से वापस बे (bay) पर लौटना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब अकासा एयर का विमान खड़ा था, उसी समय एक अन्य एयरलाइन के विमान से उसका संपर्क (हल्की टक्कर) हो गया।

अकासा एयर की ओर से बताया गया है कि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें समय पर विमान से उतार लिया गया। एयरलाइन ने यह भी कहा कि ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था कर रहा है।

Exit mobile version