Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इन 26 उम्मीदवारों को मिली टिकट

December 25, 2024

कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इन 26 उम्मीदवारों को मिली टिकट

Delhi Assembly Elections : दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 26 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

AICC ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में 26 लोगों का चयन किया है। रिठाला विधानसभा से सुशांत मिश्रा, मंगोलपुरी (एस.सी) से हनुमान चौहान और शकूरबस्ती विधानसभा सीट से सतीश लूथरा को टिकट दिया है।

इसके अलावा त्रिनगर विधानसभा सीट से सतेंद्र शर्मा, मटिया महल से आसिम अहमद खान, मोती नगर से राजेंद्र नामधारी, मादीपुर (एससी) से जे.पी.पंवार, राजाैरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, मटियाला से रघुविंदर शौकीन, बिजवासन से देवेंद्र सहरावत और दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने राजेंद्र नगर से विनीत यादव, जंगपुरा से फरहद सूरी, मालवीय नगर से जितेंद्र कुमार कोचर, महरौली से पुष्पा सिंह, देवली (एससी) से राजेश चौहान, संगम विहार से हर्ष चौधरी, त्रिलोकपुरी (एससी) से अमरदीप, कोंडली (एससी) से अक्षय कुमार, लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा, कृष्णानगर से गुरुचरण सिंह राजू, सीमापुरी (एससी) से राजेश लिलोठिया, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान, गोकलपुर (एससी) से प्रमोद कुमार जयंत और करावल नगर विधानसभा सीट से डॉ. पी.के. मिश्रा को टिकट दिया है।

इससे पहले कांग्रेस ने कुल 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और बादली विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को टिकट दिया था। इसके अलावा, पटपड़गंज से अनिल चौधरी को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा से होगा।

इनके अलावा नरेला से अरुणा कुमारी, बुरारी से मंगेश त्यागी और आदर्श नगर से शिवानी सिंघल को मैदान में उतारा गया है। सुल्तानपुर माजरा से जय किशन, नांगलोई जाट से रोहित चौधरी, शालीमार बाग से प्रवीण जैन और वजीरपुर से रागिनी नायक को उम्मीदवार बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें