Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए उपराज्यपाल द्वारा 800 करोड़ का फंड जारी करने का किया स्वागत

October 3, 2023

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए उपराज्यपाल द्वारा 800 करोड़ का फंड जारी करने का किया स्वागत

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डी.डी.ए. के अध्यक्ष एवं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डी.डी.ए. के माध्यम से विकास कार्य शुरू करने के लिए 800 करोड़ रुपये का फंड जारी किये जाने का स्वागत किया है। हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और ग्राम पंचायत नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें दिल्ली के किसानों और ग्रामीण इलाकों के अन्य निवासियों की समस्याओं से अवगत कराया था।

मांगें मुख्य रूप से गांवों पर लगाए गए संपत्ति कर को वापस लेने, दिल्ली के लिए कृषि स्थिति की बहाली के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की कमी से संबंधित थीं। बैठक के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल से आग्रह किया था की आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़े किसानों के लियें खेती क्षेत्र स्थिति की बहाली और संपत्ति कर को वापस लेने जैसी अन्य राहतों में समय लग सकता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास निधि जल्द से जल्द जारी की जानी चाहिए।

दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संज्ञान लेते हुए उपराज्यपाल ने मामले की त्वरित जांच कराई और डी.डी.ए. के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लियें 800 करोड़ रुपये का बड़ा फंड दिया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है की चाहें ग्रामीण आंचल का विकास हो, फसल नुकसान अथवा जमीन अधिग्रहण मुआवज़ा हो या फिर परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधा सभी मे केजरीवाल सरकार ग्रामीणों की उपेक्षा क्यों करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें