Site icon Dainik Savera Times

Delhi Blast: राजधानी ही नहीं पूरे देश को दहलाने का था प्लान, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

नेशनल डेस्क। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके की जांच में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच एजेंसियों को इस केस से जुड़ी एक बड़ी जानकारी मिली है। पता चला है कि आतंकियों का प्लान सिर्फ दिल्ली को नहीं, बल्कि चार बड़े शहरों को एक साथ दहलाने का था। सूत्रों के मुताबिक, करीब 8 संदिग्ध आतंकियों ने चार अलग-अलग शहरों में एक साथ धमाके करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने चार टीमें (ग्रुप) बना ली थीं। हर ग्रुप में दो-दो सदस्य शामिल थे और उनके पास कई IED (Improvised Explosive Devices) यानी बम जैसी विस्फोटक चीजें रखी जानी थीं।

संदिग्ध आतंकियों के नेटवर्क की जांच जारी
योजना के मुताबिक, ये चारों टीमें एक ही समय पर चारों शहरों में ब्लास्ट करने वाली थीं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इन सभी संदिग्ध आतंकियों के नेटवर्क, कॉल डिटेल्स, और कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं।

भयावह था धमाका
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका इतना भयानक (भयावह) था कि देखने वालों के होश उड़ गए। ब्लास्ट के तीन दिन बाद, यानी 13 नवंबर को भी पुलिस को लाल किला से कुछ दूरी पर मानव अंग (बॉडी पार्ट्स) मिले। लाजपत राय मार्केट में भी कई जगहों पर शरीर के टुकड़े पाए गए।

लाजपत राय मार्केट में गिरे मिले बॉडी पार्ट्स
लाल किला के पास ही एक तीन मंजिला जैन मंदिर है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि शरीर के कुछ अंग मंदिर की ऊंची इमारत को पार करके लाजपत राय मार्केट की तरफ जा गिरे। इन बॉडी पार्ट्स को रिकवर करके DNA टेस्टिंग के लिए भेजा गया है ताकि अज्ञात मृतकों की पहचान की जा सके और शव परिजनों तक पहुंचाए जा सकें।

 

सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट के वक्त i20 कार चला रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि डॉ. उमर ही था। DNA रिपोर्ट से यह बात पुष्टि (कन्फर्म) हो गई है। जांच एजेंसियों ने डॉ. उमर की मां के DNA सैंपल्स को i20 कार से मिली हड्डियों और दांतों के साथ टेस्ट कराया, जो पूरी तरह मैच हो गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आयेगा सच
इस धमाके में कुल 12 लोगों की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, कई मृतकों की हड्डियां टूट गईं, सिर पर गहरी चोटें थीं, ब्लास्ट की लहरों से आंतें और फेफड़े फट गए, कई लोगों के कान के पर्दे भी फट गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई शवों के शरीर के अंदर तक नुकसान हुआ। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि धमाके के बाद शरीर दीवारों से टकराए, जिससे और गंभीर चोटें लगीं। कई लोगों की मौत अत्यधिक खून बहने (ब्लीडिंग) की वजह से भी हुई।

सुरक्षा एजेंसियां का अब अगला कदम क्या होगा
सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और बाकी संदिग्धों को पकड़ने में लगी हैं। जांच में जुटी टीमें देश के चारों शहरों में हुए संदिग्ध मूवमेंट और CCTV फुटेज की भी बारीकी से जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में कार ब्लास्ट करने वाले आतंकी की पहचान हुई, धमाके से पहले मस्जिद गया था उमर उन नबी

Exit mobile version