नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार धमाके से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस केस से जुड़े फिदायीन हमलावर उमर का एक एक्सक्लूसिव वीडियो मिला है। इस वीडियो में वह सुसाइड बॉम्बर के बारे में बात कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो दिल्ली ब्लास्ट से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है।
क्यों बनाया गया वीडियो?
उमर के साथी 8 नवंबर को गिरफ्तार किए गए थे। उसे अंदाज़ा हो गया था कि वह भी जल्द पकड़ा जाएगा। इसी वजह से उसने यह वीडियो बनाया, जिसमें वह सुसाइड बॉम्बर से जुड़ी अपनी सोच बता रहा है। वीडियो अंग्रेजी भाषा में रिकॉर्ड किया गया है। उमर सुसाइड बॉम्बिंग को अच्छी या सही चीज़ मानता था-वीडियो में यह भी सामने आया है।
दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले आतंकी उमर ने एक खौफनाक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब सामने आ गया है।
वीडियो में उमर सुसाइड बॉम्बिंग की वकालत करता नजर आ रहा है. इस वीडियो में वो कह रहा है कि आत्मघाती हमले को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. जब किसी व्यक्ति को लगता है कि वो किसी निश्चित जगह पर… pic.twitter.com/U8JczKi5fJ— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) November 18, 2025
वीडियो कहां रिकॉर्ड हुआ, ये अभी साफ नहीं
जांच एजेंसियां अभी यह पता लगा रही हैं कि यह वीडियो नूंह के कमरे में रिकॉर्ड किया गया। या अल-फला यूनिवर्सिटी के किसी कमरे का है? इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जब उमर के साथियों को पकड़ा गया और उनके मोबाइल व गैजेट्स की जांच हुई, तब यह वीडियो सामने आया।
अल-फला ग्रुप के 25+ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
इसी केस से जुड़ी एक और बड़ी कार्रवाई आज सुबह हुई। सुबह-सुबह एक साथ कई जगहों पर रेड की गई है। आज तड़के करीब 5:15 बजे, ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में अल-फला ग्रुप से जुड़े 25 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अमेरिका सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बेचेगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...