Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली CM ने GTB अस्पताल में 10 बेड के अत्याधुनिक गहन चिकित्सा कक्ष का किया उद्घाटन

March 1, 2026

दिल्ली CM ने GTB अस्पताल में 10 बेड के अत्याधुनिक गहन चिकित्सा कक्ष का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कई अहम परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 10 बेड के अत्याधुनिक चिकित्सा गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) वार्ड का उद्घाटन, जठरांत्र उच्च गुणवत्ता वीडियो जांच कक्ष (एंडोस्कोपी सुइट) की शुरूआत तथा एकीकृत आयुष तनाव प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इहबास में नए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) भवन की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। जीटीबी अस्पताल में शुरू हुआ नया गहन चिकित्सा कक्ष अत्याधुनिक मशीनों और उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। वहीं जठरांत्र उच्च गुणवत्ता वीडियो जांच कक्ष के माध्यम से पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों की जांच अधिक सटीक और तेजी से संभव होगी। तनाव को ह्लमूक महामारीह्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने एकीकृत आयुष तनाव प्रबंधन बाह्य रोगी विभाग की आवश्यकता पर बल दिया।

यह सेवा आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक पद्धतियों के माध्यम से योग, जीवन शैली परामर्श और डिजिटल विमुक्ति जैसे उपायों को बढ़ावा देगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जीटीबी अस्पताल की 15 सौ बेड क्षमता को और मजबूत करने के लिए पूर्व में अधूरी पड़ी पीछे की इमारत का निर्माण कार्य शीघ्र पुन: आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली का स्वास्थ्य तंत्र देश का आदर्श प्रतिमान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नई सुविधाओं से पूर्वी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लाखों लोगों को गुणवत्तापूर्ण व त्वरित चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें