Site icon Dainik Savera Times

पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी Jagtar Singh के निधन पर दिल्ली CM Keriwal ने जताया दुःख

नई दिल्ली : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह का बीती रात निधन हो गया। उन्होंने अपने निवास अंतरजामी कॉलोनी तरनतारन रोड अमृतसर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर बेटे नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6 बजे ज्ञानी जगतार सिंह का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।

वहीं ज्ञानी जगतार सिंह के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी के पूर्व प्रमुख ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें

Exit mobile version