नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद कश्मीरी सांसद इंजीनियर राशिद की नियमित जमानत का अनुरोध करने वाली याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजैंसी (एनआईए) से जवाब मांगा है। शेख अब्दुल राशिद को इंजीनियर राशिद के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें 2017 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वित्त पोषण मामले में गिरफ्तार किया गया था। इंजीनियर राशिद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैशनल कांफ्रैंस के नेता उमर अब्दुल्ला को हराया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) चंद्रजीत सिंह ने 20 अगस्त को एनआईए को नोटिस जारी किया और उसे 28 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इससे पहले राशिद को 5 जुलाई को पद की शपथ लेने के लिए पैरोल दी थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...