Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटावा में दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग, बाल बाल बचे यात्री

November 15, 2023

इटावा में दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी आग, बाल बाल बचे यात्री

इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इटावा जिले के सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 स्पेशल ट्रेन की तीन बोगियों में बुधवार शाम आग लग गयी। आग से कोई जनहानि नहीं हुयी है हालांकि यात्रियों का सामान बुरी तरह जल गया है।

रेलवे के सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन एक्सप्रेस की एस-1 बोगी में धुआं उठता देख चालक ने ट्रेन को इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन से दस किमी पहले सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर शाम करीब साढ़े पांच बजे रोक दिया। ट्रेन के रूकते ही हड़बड़ाये रेल यात्रियों ने ट्रेन की बोगी से कूदना शुरु कर दिया जिससे करीब कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हाे गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो अन्य बोगियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इटावा और फिरोजाबाद से आयी दमकल की आठ गाड़ियों ने पानी की बौछार कर करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। तीन प्रभावित बोगियों को काट कर ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि घायल यात्रियों में दरभंगा जिले के मनोज (37),आकृति (10),रौनक (12),दयानंद मंडल (55),सुनीता देवी (50) के तौर पर की गयी है। आग लगने के समय प्रभावित बोगियों में करीब 250 यात्री सवार थे। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें