Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली : मसौदा एकीकृत मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी 

नयी दिल्ली:  दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है और अब एकीकृत मसौदा मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की पूर्व घोषणा के अनुसार अंतिम सूची पांच जनवरी को जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने जुलाई में एक महीने के लिए दिल्ली में मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया था और बूथ स्तर के अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया था।
अधिकारियों ने 21 जुलाई को कहा था कि एकीकृत मतदाता सूची का मसौदा 17 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा और अंतिम सूची पांच जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। अब इसमें बदलाव किया गया है एवं एकीकृत मतदाता सूची का मसौदा 27 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा।
Exit mobile version