Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Delhi Election Result LIVE : दिल्ली की गद्दी पर BJP का कब्जा, Kejriwal को मिली बड़ी हार… जीत के जश्न में डूबी भाजपा

Delhi Election Result

Delhi Election Result LIVE : दिल्ली पर कौन राज करेगा इसका फैसला आज होने वाला है। बता दें कि 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। वोटों की गिनती के लिए दिल्ली के 11 जिलों में 19 काउंटिंग केंद्र बनाए गए है। दोपहर तक साफ हो जाएगा की इस बार दिल्ली किसके लिए दूर है और दिल्ली वासियों ने किसको जीत का ताज पहनाया है।

काउंटिंग से पहले EVM को स्ट्रांग रूम से बहार निकाल कर काउंटिंग टेबल पर लाया जाएगा। EVM की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए है। वोटों की गिनती के लिए 5000 स्टाफ लगाया गया है। एग्जिट पोल के अनुसार BJP का 27 सालों का सूखा इस बार दूर होने जा रहा है। 13 में से 11 पोल ऐसे थे जिन्होंने BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार आने का दावा किया है।

Election Result LIVE : – 

बाबरपुर विधानसभा सीय से आप नेता गोपाल राय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18994 वोट से हरा दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, सतेंद्र जैन, और सोमनाथ भारती शामिल हैं। यहां AAP के उन पांच बड़े चेहरों का विवरण दिया जा रहा है जो इस बार चुनाव हार गए:

  1. अरविंद केजरीवाल (नई दिल्ली सीट से हारे)
    अरविंद केजरीवाल, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं, नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए। यह हार उनके लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह सीट उनके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती थी। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने उन्हें पराजित किया।
  2. मनीष सिसोदिया (जंगपुरा सीट से हारे)
    आम आदमी पार्टी के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मनीष सिसोदिया की हार पार्टी के लिए एक और बड़ा धक्का है, क्योंकि वे पार्टी के अहम नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री रहे हैं।
  3. सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश सीट से हारे)
    सौरभ भारद्वाज, जो आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता हैं, ग्रेटर कैलाश सीट से भी हार गए। यह हार आम आदमी पार्टी के लिए चिंता का कारण है, क्योंकि वे पार्टी के बड़े चेहरे थे।
  4. दुर्गेश पाठक (राजेंद्र नगर सीट से हारे)
    राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए। दुर्गेश पाठक की हार पार्टी के लिए एक और बड़ी क्षति है, क्योंकि वे पार्टी के सक्रिय सदस्य और महत्वपूर्ण नेता रहे हैं।
  5. सतेंद्र जैन (शकूर बस्ती सीट से हारे)
    सतेंद्र जैन, जो दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं, शकूर बस्ती सीट से भी हार गए। उनकी हार ने आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
  6. सोमनाथ भारती (मालवीय नगर सीट से हारे)
    सोमनाथ भारती, जो दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री रहे हैं, मालवीय नगर सीट से भी हार गए। उनकी हार भी आम आदमी पार्टी के लिए एक और बड़ा झटका साबित हुई है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से चुनावी हार का सामना करना पड़ा हैं। यहां बीजेपी की शिखा राय ने जीत हासिल की है।

जीत के बाद परवेश वर्मा ने लिखा जय श्री राम, कहा- इस जीत के लिए मैं दिल्ली की जनता और पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। पिछले 10 सालों से हमें दिल्ली की जनता का साथ नहीं मिल पा रहा था, पर अब मिला है। नई सरकार पीएम मोदी के विजन को लेकर आएगी। मैं इस जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं, आभार प्रकट करता हूं।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा जय श्री राम।

 

सीएम आतिशी को कालकाजी सीट से मिली बड़ी जीत। रमेश बिधूड़ी को पछाड़ लहराया जीत का परचम।

नई दिल्ली से दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी हार मिली है। वहीं भाजपा के परवेश वर्मा ने जीत दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए है। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने यहां 3182 वोटों से जीत हासिल की है। केजरीवाल का यह चौथा चुनाव था और वे पहली बार चुनाव हारे हैं। राजनीतिक सूत्रों से खबर है कि प्रवेश वर्मा की गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग चल रही है।

जंगुरा सीट से मनीष सिसोदिया को बड़ी हार मिली है। इसके साथ ही केजरीवाल और सीएम आतिशी भी पीछे चल रहे है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है। बता दें कि मनीष सिसोदिया 636 वोटों से चुनाव हार चुके है। तरविंदर सिंह मारवाह ने जंगपुरा से जीत दर्ज कर ली है।

दिल्ली चुनाव के शुरुआती नतीजे दिलचस्प संकेत दे रहे हैं। कस्तूरबा नगर सीट पर बीजेपी के नीरज बसोया को पहली जीत मिल गई है। इसके साथ ही यह  यह साफ हो रहा है कि बीजेपी ने कुछ हिस्सों में मजबूती दिखाई है। अब तक बीजेपी 47 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 23  सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली में EC के द्वारा जारी आकड़ो के मुताबिक कमल खिलता दिख रहा है। इससे बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। काउंटिंग सेंटर के बाहर भाजपा कार्यकर्ता खुशी मनाते दिख रहे है।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 9 वें राउंड की गिनती के बाद 1200 वोटों से पीछ चल रहे है।

जंगपुरा में 5 वें राउंड की गिनती चल रही है। इस बीच 3800 वोटों से आगे चल रहे है मनीष सिसोदिया। वहीं बीजेपी के तरविंदर सिंह हुए पीछे ।

अन्ना हजारे का यह बयान दिल्ली चुनाव के रुझानों पर उनके निराशाजनक विचारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा यह कहा है कि एक नेता या उम्मीदवार के लिए उनके विचार और आचरण शुद्ध होने चाहिए, और उनका जीवन बेदाग होना चाहिए ताकि वे जनता का विश्वास जीत सकें। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल को शराब पर ध्यान देने की बजाय अपने व्यवहार और विचारों पर ध्यान देना चाहिए था।

दिल्ली में वोटों की गिनती लगातार चल रही है। वहीं इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 2800 वोटों से आगे चल रहे है।

EVM के वोटों की गिनती शुरू-

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने मतगणना शुरू होने के बाद अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री – आतिशी इस सीट से आप उम्मीदवार हैं। अलका लांबा कालकाजी सीट से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का ब्यान-

दिल्ली चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने कल जो बयान दिए हैं, उससे पता चलता है कि वे हारने जा रहे हैं। आज दिल्ली की जनता तय करेगी कि वह विकास के साथ चलेगी या भ्रष्टाचार के साथ। मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता ने विकास का रास्ता चुना है और परिणाम हमारे पक्ष में होगा।

– इन सीटों पर BJP आगे –

मटियाला, रिठाला, त्रिलोकपुरी, संगम विहार, द्वारका, मोती नगर, पालम, सदर बाजार, चांदनी चौक से बीजेपी आगे

– BJP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा-

BJP ने रुझानों में छुआ बहुमत का आंकड़ा, 36 पर BJP तो 23 पर AAP आगे

– बहुमत की ओर BJP-

रुझानों में बहुमत की ओर BJP, 29 पर BJP तो 23 पर AAP आगे, कांग्रेस ने 1 सीट पर बनाई बढ़त

– आधी सीटों के रुझान आए सामने-

दिल्ली विधानसभा के आधी सीटों के रुझान सामने आए है। BJP 18 और AAP 17 सीटों पर आगे

– AAP के 3 बड़े चेहरे पोस्टल बैलेट में पीछे-

पोस्टल बैलेट में आम आदमी पार्टी के 3 बड़े चेहरे पीछे चल रहे है। राजोरी गार्डन से BJP के मनजिंदर सिरसा आगे चल रहे है। BJP 18, AAP 13 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे

– पहले रुझानों में BJP आगे

चल रही है। 4 सीटों पर BJP और 2 सीट पर AAP आगे, केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा पीछे

43 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, नई दिल्ली से केजरीवाल को बढ़त

Delhi Election Results: केजरीवाल 223 वोटों से आगे
नई दिल्ली सीट पर 13 राउंड की गिनती होनी है। अभी तक चार राउंड की गिनती हो गई है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल 223 वोटों से हैं। रुझानों में बीजेपी 42 सीटों पर आगे है। AAP 28 सीटों पर बढ़त बनाए है।

60.54% रहा मतदान-

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 60.54 प्रतिशत रहा, जिसमें उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान दक्षिण पूर्वी दिल्ली जिले में 56.40 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60.21 प्रतिशत पुरुषों और 60.92 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। राजधानी की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। यहाँ आम आदमी से अरविंद केजरीवाल, BJP से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप शिक्षित आमने सामने है।

डाक मतपत्रों से शुरू होगी मतगणना-

मतगणना की प्रक्रिया डाक मतपत्रों से शुरू होगी, जिसमें चुनाव डय़ूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों, सेवारत मतदाताओं, तथा डाक मतदान का विकल्प चुनने वाले बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाताओं के मत शामिल होंगे।

दोपहर तक तस्वीर होगी साफ़-

चुनाव आयोग नियमित रूप से वोट के रुझान को अपडेट करेगा, जिससे प्रत्येक पार्टी के प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। शनिवार दोपहर तक, प्रमुख मतदान रुझान सामने आने की संभावना है, जिससे संभावित विजेता का शुरुआती संकेत मिल जाएगा।

Exit mobile version