Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली की फैशनिस्टा ने मुंबई के बिजनेसमैन दोस्त पर लगाया दुष्कर्म, मारपीट का आरोप

मुंबई: दिल्ली की एक फैशनपरस्त ने आरोप लगाया है कि हाल ही में मुंबई यात्र के दौरान जब वह उसके घर पर रुकी थी, तो उसके एक व्यवसायी मित्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। पुलिस ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी।28 वर्षीय पीड़िता ने बुधवार की रात उपनगरीय खार पुलिस स्टेशन में अपने दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जो अब फरार बताया जा रहा है।

उसने अपनी शिकायत में दावा किया कि जब वह अपनी पहली मुंबई यात्र पर थी, तो वह व्यवसायी मित्र के घर पर रही थी। उस दौरान उसने कथित तौर पर उसे परेशान किया, हमला किया और दुष्कर्म किया।पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version