Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली : अग्निशमन विभाग ने कर्मयिों को जी20 सम्मेलन स्थलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से मना किया

September 9, 2023

दिल्ली : अग्निशमन विभाग ने कर्मयिों को जी20 सम्मेलन स्थलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने से मना किया

नई दिल्ली: दिल्ली फायर सर्वसिेज (डीएफएस) ने एक आधिकारिक निर्देश जारी कर जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नियुक्त अपने कर्मयिों को कार्यक्रम स्थलों या सुरक्षा पास की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करने का निर्देश दिया है।इसके अलावा, बुधवार को जारी आदेश में निर्दष्टि किया गया है कि सुरक्षा पास का उपयोग केवल जी20 डय़ूटी स्थानों पर किया जाना चाहिए, और इन दिशानिर्देशों का पालन करने में किसी भी विफलता को एक गंभीर मामला माना जाएगा।

आदेश में कहा गया है, ‘जी20 शिखर सम्मेलन के संबंध में डय़ूटी पर तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे जी20 आयोजन स्थलों, सुरक्षा पास, वाहन पास की तस्वीरें न लें और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी के साथ फोटो साझा न करें।‘आदेश में कहा गया है, ‘किसी को भी जी20 डय़ूटी पॉइंट के अलावा कहीं और सुरक्षा पास का उपयोग नहीं करना चाहिए। इन पासों के किसी भी दुरुपयोग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश का अनुपालन न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें