Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

September 12, 2023

सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने सर्दियों के दौरान प्रदूषण के खतरे को रोकने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री, ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए डिलीवरी समेत पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। श्री राय ने कहा , “सर्दियों में दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बहुत प्रदूषित हो जाती है और यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत घातक है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया है।

इस संबंध में डीपीसीसी को सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का निर्देश दिया गया है। जिस तरह दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं, उसी तरह एनसीआर राज्यों में भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि एनसीआर में पटाखे फोड़े जाने से दिल्ली की हवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है,। ” उन्होंने आगे कहा कि सर्दियों में दिल्ली के अंदर प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। जनवरी से अगस्त तक शहर का औसत एक्यूआआई काफी कम रहा है। दिल्ली में कल एक्यूआई 45 दर्ज किया गया। लेकिन धीरे-धीरे अक्टूबर में सर्दी बढ़ने के साथ ही वातावरण आर्द्र हो जाता है और यहां कण जमा होने लगते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें