Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली सरकार ने वन्यजीवों से संबंधित शिकायत के लिए पोर्टल शुरू किया

नई दिल्ली ः दिल्ली वन विभाग ने रविवार को वृक्षों, वन और वन्यजीवों से संबंधित खतरों एवं अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वेबसाइट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल ग्रीन हेल्पलाइन (1800-11-8600) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा और नाजुक परिस्थितियों में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

इस पोर्टल में हेल्पलाइन पर दर्ज सभी शिकायतें रिकॉर्ड होंगी। इसके अलावा संबंधित शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में यहां से जानकारी मिलती रहेगी। राय ने कहा कि इससे संबंधित विभाग की जवाबदेही बढ़ेगी। इस पोर्टल पर पेड़ों को नुकसान पहुंचाने, वन भूमि पर अतिक्रमण करने, वन्यजीवों को खतरा पहुंचाने, वन्यजीव को बचाने के लिए मदद की जरूरत से संबंधित सूचना दे सकते हैं।

Exit mobile version