Site icon Dainik Savera Times

दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, CM केजरीवाल ने किया बोनस देने का ऐलान

नेशनल डेस्क: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों को यह बोनस दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्योहारों का महीना है। त्योहारों के मौसम में हमने ग्रुप-बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को 7-7 हजार बोनस देने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, ‘इस समय ग्रुप-बी और सी के 80 हजार कर्मचारी हैं। और उनको बोसन देने में 56 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

 

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का हमेशा प्रयास किया है और यह जारी रहेगा। दिल्ली सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों को अपना परिवार बताते हुए दिल्ली में अच्छे कामकाज को लेकर उन्हें श्रेय दिया। केजरीवाल ने कहा कि इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।

Exit mobile version