Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली : बस में बम होने की मिली सूचना, यात्रियों में फैली दहशत, मौके पर बम निरोधक…

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ मोड़ इलाके में शनिवार देर रात एक क्लस्टर बस में बम होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात 11.55 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि रूट नंबर 961 (नरेला से नजफगढ़ के बीच) पर चलने वाली एक क्लस्टर बस में बम होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और स्थानीय पुलिस को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया।

अधिकारियों के अनुसार, बम की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों के साथ ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्तों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बस में तारों से लिपटी एक वस्तु बरामद हुई है, लेकिन उसकी जांच अभी जारी है।

Exit mobile version