Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम में बारिश के बाद घंटों जाम

July 9, 2026

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर गुरुग्राम में बारिश के बाद घंटों जाम

Delhi-Jaipur Expressway jammed : गुरुग्राम। मानसून की पहली तेज बारिश के बाद एक बार फिर गुरुग्राम की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे (NH-48) पर जलभराव और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

रेंगते रहे वाहन, लोग रहे परेशान

घंटों तक रेंगते वाहनों में फंसे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि ऑफिस जाने वाले लोगों और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। जाम के कारण गुरुग्राम के राजीव चौक से लेकर सरहौल टोल प्लाजा तक वाहन रेंगते नजर आए। सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने से कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों को करना पड़ा इंतजार: धीमी रफ्तार के कारण ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लगा। जाम की वजह से कई वाहन चालक लंबे समय तक ट्रैफिक में फंसे रहे।

लंबे समय तक पुलिस रही तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर तैनात रहे। पुलिसकर्मी लगातार यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने का प्रयास करते रहे, जिससे कि जाम को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि NH-48 पर 24×7 विशेष तैनाती की गई है। अहम जगहों पर 260 अतिरिक्त कर्मचारी, 5 क्रेन, 2 हाइड्रा, 1 एम्बुलेंस, 17 राइडर्स और 6 चार-पहिया वाहन तैनात किए गए हैं। NH-48 पर 2 और 3-पहिया वाहनों की मनाही है। इनको सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें