Site icon Dainik Savera Times

Delhi: कलियुगी मां ने गला रेतकर की 9 माह की बच्ची की हत्या,रोपी महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना में एक कलियुगी मां ने 9 दिन की मासूम बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात मुंडका इलाके की है।आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची नहीं चाहती थी। इस वजह से नाराज होकर उसने इस तरह का कदम उठाया।

पुलिस उपायुक्त चिम्मी चिरम ने बताया कि 25 जुलाई को शिकायतकर्ता गोविंदा थाने आया और बताया कि उसकी पत्नी ने नौ दिन की बेटी का गला रेत दिया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को धर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल एच.नं. 60, शिव मंदिर वाली गली, बाबा हरिदास कॉलोनी, टिकरी में यह वारदात हुई है। बच्ची दूसरी मंजिल पर एक कमरे में मृत पाई गई, जबकि हत्यारी मां दूसरे कमरे में थी। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह बच्ची नहीं चाहती थी, इसलिए उसने उसे मार डाला।

इसके साथ ही फोरेंसिक और क्राइम टीम को एसओसी पर बुलाया गया। अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया। केस दर्ज करने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।महिला का पति बहादुरगढ़ में जूता फैक्ट्री में काम करता है। दोनों का एक बेटा मनीष भी है। जिसकी उम्र करीब दो साल है। आरोपी का पति 2019 में अपने भाई अनी व मां मालती के साथ दिल्ली आया था जो उनके साथ ही रहते हैं। आरोपी महिला मूल रूप से बिहार के मोतीहारी की रहने वाली है।

 

Exit mobile version