Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली से फुसलाकर 2 नाबालिग किशोरियों को हरिद्वार लेकर पहुंचे युवक, 2 गिरफ्तार

June 9, 2025

दिल्ली से फुसलाकर 2 नाबालिग किशोरियों को हरिद्वार लेकर पहुंचे युवक, 2 गिरफ्तार

Delhi News : दिल्ली से दो नाबालिग लड़कियों को भगाकर लाने वाले एक विशेष सम्प्रदाय के दो युवकों को उत्तराखंड में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने हिरासत में ले लिया है। जीआरपी की सूचना पर रविवार को दिल्ली पुलिस ने यहां पहुंच, चारों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जीआरपी थाना इंचार्ज अनुज सिंह ने आज शाम बताया कि उनके जवानों ने रेलवे स्टेशन पर दो युवक और दो किशोरियों को संदिग्धावस्था में बैठे देखे। जब उनसे पूछताछ की तो दोनों युवक घबरा गए और पुलिसकर्मियों को गुमराह करने लगे।

शक होने पर सभी को जीआरपी थाने लाया गया। जहां सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उक्त युवक और किशोरियां अलग-अलग धर्म हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों युवकों ने हरिद्वार पहुंचकर एक धर्मशाला में कमरा भी लिया था। जहां से घूमते हुए वह स्टेशन आए एवं जीआरपी पुलिस की नजर में चढ़ गए।

अनुज सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों के खिलाफ दिल्ली के थाना-छावला में धारा 137 (2) के तहत मामला भी दर्ज है। जिसके पश्चात जीआरपी की सूचना पर दिल्ली पुलिस हरिद्वार पहुंची। तत्पश्चात, दोनों किशोरियों और युवकों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी दिल्ली की एक अन्य नाबालिग लड़की को संप्रदाय विशेष के युवक के साथ जीआरपी पुलिस ने लाखों की नगदी सहित रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। जिसमें युवक किशोरी को बहला फुसला कर घर से भगा कर लाया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें