Site icon Dainik Savera Times

नोंचता रहा पिटबुल, कोई नहीं आया बचाने…दिल्ली से में दिल डरा देने वाली घटना, देखें VIDEO

नेशनल डेस्क: दिल्ली से एक बहुत ही डराने वाला वीडियो सामने आया है। दिल्ली में महिला पर पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया और वह उसे बुरी तरह से नोंचता हुआ दिखा। महिला के हाथ सहित शरीर पर गंभीर घाव आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जानबूझकर महिला पर पिटबुल छोड़ा गया।

 

क्या है पूरा मामला

दरअसल पड़ोसी के पालतू कुत्ते को अपने दरवाजे के सामने पेसाब कराने से रोकने पर महिला पर उस परिवार ने अपना पिटबुल छोड़ दिया। महिला पड़ोसियों से कहने आई थी कि उसके घर के सामने कुत्ते को पेशाब न कराया जाए, इस पर भड़के उस शख्स ने अपना पालतू पिटबुल उस महिला पर छोड़ दिया, जिसने उसे 5 बार काट लिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

बुरी तरह से घायल हुई महिला

पुलिस के मुताबिक उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रहने वाली महिला रिया देवी पिछले कुछ दिनों से देख रही थी कि एक आदमी अपने पिटबुल को उसके घर के सामने पेशाब करा जाता था। शुक्रवार की सुबह उसने अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो युवक फिर अपने कुत्ते को लाया और महिला के घर के आगे पेशाब कराकर चला गया।

 

मामला दर्ज

इस पर वह घर से निकली और उस आदमी को ऐसा करने से रोका, जिस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में रिया देवी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने उसे डराने के लिए उस पर अपना कुत्ता छोड़ दिया, जिसने उसके हाथ और पैर सहित शरीर में पांच बार काट लिया। पड़ोसियों ने किसी तरह से महिला को पिटबुल से छुड़ाया लेकिन जिसका कुत्ता था वह दूसरों के साथ भी उलझ पड़ा और उनको रोकने लगा कि महिला को कुत्ते से कटने दो। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घना के बाद से रिया देवी काफी डरी और सहमी हुई है।

 

महिला के पति ने बताया कि ये लोग अक्सर दूसरों से ल़डाई-झगड़ा करते रहते हैं। पहले भी कुत्ते को लेकर बहस हो चुकी है कि घर के आगे गंदगी मत डलवाया करो लेकिन यह लोग सुनते ही नहीं। उधर स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस घटना के संबंध में कहा, ‘शिकायत दर्ज की जा चुकी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 108 स्थित एक सोसायटी में सोमवार को लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर लड़ाई हो गई थी। इस दौरान कथित तौर पर एक रिटायर्ड IAS अधिकारी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी।

Exit mobile version