नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक, बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी की थी।
मूसेवाला को मारने आया आरोपी शूटर शाहरुख के संपर्क में था। हालांकि, बाद में मूसेवाला के AK-47 वाले गनमैन को देखकर शाहरुख ने उसे मारने से मना कर दिया। इसके बाद लॉरेंस गैंग ने पंजाब और हरियाणा के शूटरों के जरिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी।
बॉबी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का भरोसेमंद साथी है
पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और बहुत भरोसेमंद साथी माना जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह सालों से गिरफ्तारी से बच रहा था और गैंग की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था। साथ ही, जांच में पता चला है कि बॉबी कबूतर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी में शामिल था। कहा जाता है कि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर से पहले ज़मीनी जानकारी इकट्ठा करने में उसकी भूमिका थी, जिसने पूरे देश को चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले गूगल CEO सुंदर पिचाई, इस दिन AI Summit में देंगे भाषण
गौरतलब है कि 29 मई, 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शामिल होने का शक था। पंजाब पुलिस ने इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं।

