दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को किया गिरफ्तार, मूसेवाला के कत्ल के लिए की थी रेकी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक, बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी की थी।